Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography

 Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography & Lifestyle In Hindi






टेरेंस लुईस एक लोकप्रिय भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर हैं जो समकालीन नृत्य में माहिर हैं। टेरेंस लुईस न केवल कई डांस रियलिटी शो में जजों के पैनल पर रहे हैं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों को भी कोरियोग्राफ किया है।

Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography & Lifestyle In Hindi

Terence Lewis Biography & Lifestyle



*टेरेंस लुईस का जन्म

Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography & Lifestyle In Hindi

टेरेंस लुईस का जन्म 10 अप्रैल 1975 (45वर्ष की आयु; 2020 में उम्र) में मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।

*टेरेंस लुईस की स्कूली शिक्षा
टेरेंस लुईस ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट टेरेसा के बॉयज हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से माइक्रोबायोलॉजी में वरिष्ठ माध्यमिक किया।

अपने स्कूल के दिनों में, वह थिएटर किया करते थे। उन्होंने मुंबई के दादर के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया। लुईस मुंबई विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में स्नातक हैं।

*टेरेंस लुईस का परिवार

Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfrined, Biography & Lifestyle In Hindi
टेरेंस लुईस के सात भाई-बहन हैं। उनके सभी भाई-बहन उनसे बड़े हैं।बचपन से ही टेरेंस लेविस पढाई-लिखाई में काफी होंशियार थे| टेरेंस के माता पिता की आर्थिक स्थिति काफी ख़राब थी|

पिता जेवियर लुईस घर चलाने के लिए मोदिस्टोन टायर्स नाम की एक कंपनी में काम किया करते थे और माँ – टेरेसा लुईस घर पर सिलाई-बुनाई किया करती थी|

*टेरेंस लुईस का फिल्मी करियर

Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography & Lifestyle In Hindi

टेरेंस लुईस की पहली फिल्म “लगान” थी जहाँ से उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में काम करना शुरू किया उसके बाद “झंकार बीट्स” (2003), और “नाच” (2004) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों की कोरियोग्राफी भी की।

वह डीजे हॉट रीमिक्स Vol.3 के लिए एक लोकप्रिय संगीत वीडियो “बदन पे सितारे” (हैरी आनंद के एक पुराने गीत के रीमिक्स) में भी दिखाई दिए।

टेरेंस ने गणेश हेगड़े, वैभवी मर्चेंट, सरोज खान और राजू खान के साथ फिल्म “लगान” के गानों के लिए अपनी कोरियोग्राफी के लिए 2002 में अमेरिकन कोरियोग्राफी अवार्ड जीता था।

कोरियोग्राफी के अलावा टेरेंस को फिटनेस का भी काफी शौक है | टेरेंस लुईस भारत के अलावा कई देशों में अपने डांस का जलवा दिखा चुके हैं।
स्टार प्लस के एक रियलिटी शो “श्रीमान v / s श्रीमति” के लिए टेरेंस लुईस को सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।

*टेरेंस लुईस का करियर

Terence Lewis Wiki, Wife, Family, Age, Girlfriend, Biography & Lifestyle In Hindi

बचपन से ही टेरेंस लुईस फिल्मों में अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन डांस के अपने हुनर ​​को पहचानने के बाद उन्होंने डांस को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया |

स्कूली पढाई के बाद टेरेंस ने मुंबई के ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट में बीए किया और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से मनोविज्ञान और समाजशास्त्र की डिग्री भी हांसिल की |

लेकिन इन सब के बाद भी कहीं ना कहीं टेरेंस लुईस अपने डांस के शौक को भुला नहीं पाए थे। और इसीलिए उन्होंने न्यू यॉर्क के एल्विन ऐली अमेरिकन डांस थिएटर से जैज़, बैले और कंटेम्परेरी डांस ऑफ़ की ट्रेनिंग हांसिल की |

इसके बाद टेरेंस लुईस ने अपने कोरियोग्राफर बनने के सपने को पूरा करने की ठान ली और लगान, झनकार बिट्स और नाच जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके बाद टेरेंस लुईस डांस की दुनिया के बादशाह बन गए |

साल 2002 में टेरेंस को फिल्म “लगान” के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवार्ड दिया गया और टेरेंस को अपनी असली पहचान हसन हुसैन ने दिलवाई थी।

वर्ष 2010 में टेरेंस एक लोकप्रिय रियलिटी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 3” में भी नज़र आये थे टेरेंस लुईस ने कई रियलिटी शो जैसे नच बलिए, श्रीमान v / s श्रीमति और डांस इंडिया डांस में जज की भूमिका निभाई थी।

इनके अलावा टेरेंस लुईस ने फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सैन, गौरी खान, सुजैन खान और बिपाशा बसु जैसी कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग दे चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments